April 26, 2024

NEWS TEL

NEWS

सांसद ने गुड़ाबांधा में अग्निपीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री, क्षेत्र में लोगों के बीच बांटे कंबल


जमशेदपुर
गुड़ाबांदा प्रखण्ड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत के निश्चिन्तपुर ग्राम निवासी खोखेन सिंह का घर विगत शुक्रवार रात को जल गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाने के साथ राशन भी दी। सांसद द्वारा इस परिवार को 5 हजार रूपए नकद के साथ ही तिरपाल, कम्बल, साड़ी, धोती औऱ 50 किलोग्राम चावल प्रदान किया गया।


इतना ही नहीं सांसद ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से भी दूरभाष पर बात की।
इस मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, जिला मंत्री गौर चन्द्र पातर, भूषण महतो, सत्या तिवारी, देव दत्त गिरी, लखिन्द्र मुन्डा, रिन्कू प्रधान, वासुदेव सिंह, कमल प्रधान आदि उपस्थित थे।
इसी क्रम में सांसद ने गुड़ाबांदा प्रखण्ड के हाड़ियान ग्राम में 610 जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया। इस मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी,जिला मंत्री गौर चन्द्र पातर, रतना मिश्रा, दिलीप पंडा ,भूषण महतो, गुरूचरण मुन्डा, सत्या तिवारी, , देव दत्त गिरी, लखिन्द्र मुन्डा, रिन्कू प्रधान, वासुदेव सिंह, कमल प्रधान, आदि उपस्थित थे।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.