जमशेदपुर: दीपावली की रात श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ स्थल में लगी आग, टला बड़ा हादसा
1 min read
जमशेदपुर: दीपावली की रात केबुल बस्ती स्थित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ स्थल में जलता हुआ पटाखा गिरने से आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तत्परता से आग पर काबू पा लिया। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष यहां श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का आयोजन हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यज्ञ स्थल को एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाता है। आग बुझाने में स्थानीय निवासी अनिल पांडेय, शैलेश कुमार और निशांत कुमार का सराहनीय योगदान रहा।