November 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी उपलब्धि, NMC ने 20 PG सीटों को दी मंजूरी

1 min read

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), आदित्यपुर को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। संस्थान के अनुसार, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने पांच प्रमुख विषयों में कुल 20 PG सीटों को मंजूरी दी है। इनमें एमडी जनरल मेडिसिन, एमएस जनरल सर्जरी, एमडी रेडियो डायग्नोसिस, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी और एमडी एनेस्थीसियोलॉजी में चार-चार सीटें शामिल हैं।

PG पाठ्यक्रम शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र के मेडिकल स्नातकों को विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा का स्थानीय अवसर मिलेगा। साथ ही अस्पताल में रेजिडेंट चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों के उपचार और क्लिनिकल प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की प्रबंधन टीम, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों को देते हुए इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कॉलेज प्रबंधन ने इसे संस्थान के एमबीबीएस से PG तक के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.