जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ई-सिनेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस स्थित स्मार्ट सेमिनार हॉल में कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में ई-सिनेट (E-Cinet) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल एवं तकनीकी साक्षरता को बढ़ावा देना और ई-सिनेट प्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम में डॉ. नूपुर अन्विता मिंज ने स्वागत संबोधन दिया। वहीं, ईएलसी क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. सोनाली सिंह ने ई-सिनेट की कार्यप्रणाली, उपयोग और विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। डॉ. अमित गुंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।