चांडिल में जंगली हाथियों का हमला, संजय महतो गंभीर रूप से घायल
सरायकेला: चांडिल प्रखंड के बानसा पंचायत स्थित लाकड़ागाढ़ा गांव में बुधवार शाम जंगली हाथियों के हमले में संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना झामुमो नेता पशुपति महतो एवं ग्रामीणों ने विधायक सविता महतो को दी। विधायक की पहल पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल संजय महतो को रेस्क्यू कर टीएमएच पहुंचाया। अस्पताल में विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई। मौके पर वनरक्षी मुन्ना सोरेन भी मौजूद रहे।