झारखंड में मातृभाषा आधारित शिक्षा नीति की तैयारी
जमशेदपुर : झारखंड सरकार राज्य में मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बहुभाषिकता पर आधारित राज्य भाषा शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया। इसके तहत शुरुआती कक्षाओं में बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाई कराने और 12वीं तक अंग्रेजी में दक्ष बनाने पर जोर दिया गया है। प्रस्तावित नीति में शिक्षा को तीन चरणों में बांटा गया है—बाल्यावस्था से कक्षा दो, कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से 12वीं तक। साथ ही, बच्चों की रुचि और प्रतिभा के विकास के लिए कौशल आधारित शिक्षा और हॉकी को भी पाठ्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया है।