पोटका में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के रानीकुंदर, शंकरदा और लोवाडीह गांवों में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे संचालित अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके पर 8,000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया और 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान भट्ठी संचालक फरार हो गए। विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।