November 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव–2026

1 min read

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में दीपावली महोत्सव–2026 हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक दीपों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न फूड स्टॉल लगाकर अपनी पाक-कला, रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। फालूदा, पिज्जा, बर्गर, दही बड़ा, गुपचुप सहित कई व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा एवं कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों, एकता और सकारात्मकता पर जोर दिया। महोत्सव ने शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.