November 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

धनतेरस और दीपावली को लेकर राजनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई गश्ती

राजनगर: धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए राजनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थाना प्रभारी सोनू कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम प्रमुख बाजारों, बैंकों, ज्वेलरी और बर्तन दुकानों में लगातार गश्ती कर रही है। भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि चोरी, छिनतई और उचक्कागिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी ने आम लोगों और व्यापारियों से सतर्क रहने, नकदी व कीमती सामानों की सुरक्षा करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.