November 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास की तैयारी

1 min read

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इसमें शिव मंदिर, रामगढ़, करकेटा डैम, कुचाई, भीमखंडा समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए एप्रोच रोड, बैठने की व्यवस्था, गजीबो, जिपलाइन, एडवेंचर झूले, बोटिंग, प्रकाश व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट और सूचना बोर्ड विकसित करने की योजना है। सीतारामपुर, पालना और सतनाला डैम में बोटिंग शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। उपायुक्त ने विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर समय पर पूरा करने तथा पर्यटन स्थलों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.