June 7, 2026

NEWS TEL

NEWS

छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला शिक्षक गया जेल, एमजीएम अस्पताल में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पर किया हमला


जमशेदपुर
विगत दिनों जमशेदपुर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 50 वर्षीय शिक्षक को पुलिस ने आज जेल भेज दिया। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आज आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पीड़ित बच्ची के परिजनों और अन्य लोगों ने उसकी पीटायी भी कर दी। लोग काफी आक्रोशित थे। उनकहा कहना था कि यह हाथ लगा तो लोग इसे जान से मार देंगे।
बता दें कि यह घटना विगत 5 जनवरी रात की है, जहां जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित भक्ति नगर में एक बुजुर्ग शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आयी चौथी कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची द्वारा मामले की शिकायत परिजनों से करने के बाद परिजनों ने थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी।


बताया जाता है कि शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह बीपीएम स्कूल के शिक्षक हैं और भक्तिनगर स्थित अपने घर पर प्राइवेट ट्यूशन देते हैं। शिकायत के बाद बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की औऱ इसके बाद उसे मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पहले से मौजूद बच्ची के आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसे किसी तरह बचा कर वाहन पर बैठाकर उसे वहां से निकला गया।
मामले में एसएसपी एम तमिल वाणन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है औऱ इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई किया जाएगा।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.