November 9, 2026

NEWS TEL

NEWS

एनआईटी जमशेदपुर में भव्य काली पूजा, 55वें वर्ष में पहुंची परंपरा

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर परिसर में श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा मां काली की पूजा श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित की गई। वर्ष 1972 में शुरू हुई यह परंपरा इस वर्ष 55वें वर्ष में प्रवेश कर गई। पूजा पंडाल का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रो. आर. वी. शर्मा एवं कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी ने किया। वहीं, संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मां काली के दर्शन किए। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.