March 28, 2024

NEWS TEL

NEWS

आकर्षण का केन्द्र बन रहा सातनाला डैम, पर्यटकों ने की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग

जमशेदपुर
नया साल शुरू हो चुका है, इस दौरान लोग पिकनिक मनाने के लिए अलग अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम चांडिल अनुमंडल के नव निर्मित सातनाला डैम में भी लोग नए साल की मस्ती के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि राज्य में बढ़ते अपराध से लोगों को एक तरह का भय महसूस हो रहा है। लोगों ने सरकार से सातनाला डैम में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।

आपको बता दें कि सातनाला डैम दलमा की तराई में स्थित है, जो चांडिल कन्दरबेड़ा से सोनारी जाने वाले मुख्य राज्यमार्ग डोबो से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक छटा से भरपूर है। यहां लोग दूर दराज से पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह लेक जंगल और गजराज बहुल क्षेत्र माना जाता है। लोगों का कहना है कि डैम के चारों ओर लाईट की व्यवस्था के साथ ही सख्त सुरक्षा पर फोकस होना चाहिए।

यहां घुमने आए लोगों का कहना है कि सुरक्षा के लिए यहां लोकल समिति होना चाहिए और सब कुछ प्रशासन की देख रेख में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जगह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

गौरतलब है कि सुवर्णरेखा मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट झारखण्ड सरकार द्वारा सैकड़ों रुपये की लागत से बन रहे सातनाला डैम का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। यह डैम कृषि कार्य को देखते हुये बनाया गया है। इसका फायदा कृषि के साथ वन्य जीव जन्तुओं को तो होगा ही पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा मिलेगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.