डालसा ने परशुडीह में लगाया जागरूकता शिविर, बच्चों को दी कानून की जानकारी
1 min read
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से बुधवार को परशुडीह स्थित मध्य विद्यालय जानिगोड़ा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बच्चों को विभिन्न कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
डालसा टीम ने बच्चों को बाल विवाह, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, नशा उन्मूलन, डायन प्रथा, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों सहित डालसा के कार्यों और उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हिंसा हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी साझा की गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कानून संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।