टाटा मोटर्स गेट पर अनिश्चितकालीन धरना, मुआवजे और नौकरी की मांग
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में काम के दौरान घायल हुए मजदूर सहदेव पत्रों की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने न्याय की मांग उठाई है। समाजसेवी बंटी सिंह के नेतृत्व में परिजन टाटा मोटर्स गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई है।