चांडिल डैम के पानी से 60 गांवों की धान की फसल पर संकट
चांडिल : चांडिल डैम से प्रभावित ईचागढ़, नीमडीह, चांडिल और कुकड़ू प्रखंड के करीब 60 गांवों के खेतों में पानी भरने से पककर तैयार धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों ने खेतों से पानी निकासी और फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।