जमशेदपुर: राजनगर के हेंसल में पांच दिवसीय मां जगद्धात्री पूजा के समापन पर रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।