जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एबीवीपी की नई इकाई गठित, आरती बनीं अध्यक्ष
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में नई कॉलेज इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आरती कुमारी को कॉलेज अध्यक्ष और रजनी कुमारी को कॉलेज मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्र हितों और कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी, बप्पन, सौरभ ठाकुर, प्रेम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हितों की रक्षा और कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का संकल्प लिया।