मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने SSP स्मार्ट ऑफिस और मानगो थाना भवन का किया ऑनलाइन उद्घाटन
1 min read
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को नवनिर्मित SSP स्मार्ट ऑफिस भवन और मानगो थाना भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से निर्मित इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नए भवनों से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिलने की उम्मीद है।