सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प
घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में गुरुवार को संविधान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे।इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह और कुलसचिव डॉ. नीत नयना सहित अन्य वक्ताओं ने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए युवाओं से संवैधानिक आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों से ही सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।