नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में ‘एक्सप्लोर-13’ का भव्य शुभारंभ, सात हजार विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
1 min read
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 13वें वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्सप्लोर-13 2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 26 से 28 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव में जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों से करीब सात हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलाधिपति मदनमोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैश मॉब, स्वागत नृत्य और गणेश वंदना से हुई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला, संस्कृति, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।इस वर्ष महोत्सव में 27 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें एआई प्रॉम्प्थॉन, हैश कोड, बीजीएमआई, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रैंप वॉक, नृत्य, गायन, स्किट और फायरलेस कुकिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना है। पहले दिन से ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और युवा ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।