October 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

माझना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू, जर्जर बिजली तार हटाने की मांग

सरायकेला/जमशेदपुर: सरायकेला के माझना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू होने पर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने उपायुक्त से मिलकर आभार जताया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया। साथ ही शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बांस के सहारे झूल रहे जर्जर बिजली तारों को हटाकर स्थायी बिजली खंभे लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
चौधरी ने बताया कि हंसवाड़ी के टोटल सिटी कॉलोनी, पंचवटी नगर, बिरंचीपुर और सरायकेला प्रखंड कार्यालय के आसपास बांस के सहारे बिजली तार पहुंचाए गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.