स्लग: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन-2026
1 min read
जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन-2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष चार श्रेणियों में रिकॉर्ड 5,587 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में पुणे के आर्मी जवान सुनील ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनुपम महतो दूसरे और प्रशांत चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
इस वर्ष 5 किलोमीटर दौड़ में सबसे अधिक 2,163 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। हाफ मैराथन में कुल 9 लाख 84 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरराम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देना है। वहीं, जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए बताया कि आयोजन को सुचारू बनाने के लिए सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी।