संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
1 min read
जमशेदपुर: संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, बर्मामाइंस शाखा में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएसपी मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों ने ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. अरुणा भूषण और इंस्पेक्टर अविनाश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य के साथ सनशाइन ड्रिल, रेनबो ड्रिल, ताइक्वांडो और कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। डीएसपी मनोज कुमार ने खेलों को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
समारोह के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सृष्टि पांडे और आस्तिक दास को बेस्ट एथलेटिक्स गर्ल एवं बॉय का खिताब मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।