November 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

मजदूर हित में मुकदमों से नहीं डरूंगा, मेरी आवाज दबाई नहीं जा सकती : बंटी सिंह

टेल्को प्रबंधन पर समर्थकों को डराने का आरोप, सभी पक्षों पर समान कार्रवाई की उठाई मांग

जमशेदपुर। मजदूर नेता एवं समाजसेवी बंटी सिंह ने कहा है कि मजदूर हित और जनहित में लिया गया हर निर्णय उन्हें स्वीकार है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपुष्ट खबरों के अनुसार टेल्को प्रबंधन ने उनके और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। यदि ऐसा हुआ है तो इससे उनकी आवाज दबने वाली नहीं है और न ही वे डरने वाले हैं।
बंटी सिंह ने कहा कि मजदूरों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई से अन्य कर्मचारियों में भी न्याय की उम्मीद जगी है। लेकिन सवाल यह है कि धरने में शामिल सभी पक्षों में से केवल उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की जा रही है? धरने में शामिल रहे यूनियन के लोगों और सत्ताधारी दल के नेताओं पर कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मुकदमे उनके रास्ते की बाधा नहीं बन सकते। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मामले में निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.