NSU का IMA USA के साथ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेंगे वैश्विक करियर के अवसर
1 min read
जमशेदपुर :जमशेदपुर, 13 अक्टूबर 2026 , नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (NSU), जमशेदपुर ने अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (IMA) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विद्यार्थियों को CMA, FMAA और CSCA जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रमों से जुड़ने तथा वित्त एवं लेखांकन के क्षेत्र में करियर के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। समझौते में पात्रता मानदंडों के अधीन प्रतिवर्ष अधिकतम पाँच छात्रवृत्तियों के साथ व्यावसायिक जागरूकता कार्यक्रमों, सेमिनार और शैक्षणिक सहयोग का भी प्रावधान है।