जल जनभागीदारी अभियान के तहत विद्यार्थियों और ग्रामीणों को किया गया जागरूक
1 min read
सरायकेला: जल जनभागीदारी अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में जल संरक्षण, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत कक्षा आठवीं, दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पानी की गुणवत्ता जांचने और नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की जानकारी देकर जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।