November 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

XLRI में 34वें जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान का आयोजन, शशि थरूर ने ‘India@2047’ पर रखे विचार

1 min read

जमशेदपुर: XLRI जमशेदपुर में 28 नवंबर को 34वें वार्षिक जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान का आयोजन किया गया। टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक डॉ. शशि थरूर शामिल हुए। उन्होंने ‘India@2047’ विषय पर संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य, आर्थिक प्रगति और नैतिक नेतृत्व पर अपने विचार रखे।
डॉ. थरूर ने कहा कि 2047 तक भारत की प्रगति केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही, समान अवसर और सामाजिक समावेश भी जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में XLRI के निदेशक डॉ. फादर सेबेस्टियन जॉर्ज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.