June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

संविधान की जानकारी देने के लिए 10 जनवरी को माईकल जॉन सभागार में होगा सेमिनार


जमशेदपुर
लोगों को संविधान के प्रति जागरुक करने के लिए आगामी 10 जनवरी को जमशेदपुर में देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजन समिति के सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को संविधान की जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग संविधान से अगत हो सकें और उन्हें पता चल सके कि संविधान में उनके लिए क्या है।
उन्होंने बताया कि माईकल जॉन सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटन विभूति नारायण राय करेंगे। इसी तरह समारोह के मुख्य अतिथि मो. फैजान मुस्तफा होंगे जबकि अध्यक्षता शशि कुमार करेंगे। साकची स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए सदस्यता रसीद काटी जा रही है, जिसका शुल्क 100 रुपए रखा गया है। सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि छोटी सी लौ जला रहे हैं जो आने वाले दिनों में बड़ी रोशनी का स्रोत बनेगा।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.