June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का जमशेदपुर में ट्रैक्टर रैली

कृषि बिल पर कांग्रेस के विधायक और बड़े नेताओं के हस्ताक्षर अभियान के बाद ट्रैक्टर रैली निकाला। जमशेदपुर के पोटका क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से मोदी सरकार की गलत कृषि बिल का कड़ा विरोध किया ।

कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दिशा निर्देश पर राज्य भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के कृषि विधेयक का विरोध किया जा रहा है , इसी कड़ी में जमशेदपुर जिला कांग्रेस द्वारा भी जिले के ग्रामीण इलाके में ट्रैक्टर रैली निकाली । रैली में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए , जिले के प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई रैली यह रैली पोटका के हाता ग्रामीण क्षेत्र में किया गया जहा बड़ी संख्या ट्रैक्टर लेकर किसान इस रैली में शामिल हुए। यह ट्रैक्टर रैली निकालकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के कृषि विधेयक का विरोध जताया , इन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

जिला अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार देश के किसानों पर ये कृषि बिल थोपा है उससे अस्पस्ट है कि केंद्र सरकार मार्ट को बढ़ावा दे रही है और किसानों को उनका गुलाम बनाना चाहती है । लेकिन कांग्रेस इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेगी और देश भर में इसका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इस बिल को वापस नही ले लेती ।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.