April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

झारखंड सरकार सरायकेला जिला में 3 लोगो को अनुकंपा में दिया नियुक्ति पत्र

सरायकेला समाहरणालय में अनुकंपा में नौकरी की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री चम्पाई सोरेन हुए शामिल । सूबे में विकास की गति का दिया भरोसा

अनुकंपा में नौकरी के लिए वर्षो से परेशान लोग कार्यालयों का चक्कर लगा थक से गए थे मगर आज नियुक्ति पत्र ले काफी खुश हुए इस दौरान अनुकंपा पर नौकरी पाए 3 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। यह सभी चौकीदार पद के आश्रित है। नौकरी पाने वाले में राजनगर के मालती हंसदा, खरसावां का कार्तिक , पठानमारा का साधु सोए शामिल है। इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने सुबे में जल्द विकास की गति तेज करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ विकास पर प्रभाव पड़ा है। जिसे जल्द दूर कर विकास की गति तेज की जाएगी।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.