April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

बजट 2021 : भाजपा ने बेहतरीन तो कांग्रेस ने बताया छलावा

1 min read


जमशेदपुर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वर्ष 2021- 2022 का बजट पेश किया। इस बजट की समीक्षा कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री रघुवर दास ने भी अपनी निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगाये रखी। उन्होंने कहा कि यह बजट नया भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ने वाला बजट है और भारत के करोड़ो देश वासियों का सपना था कि भारत अपने पैरों पर खड़ा हो और लोकल को वोकल मंत्र के साथ वर्ष 2021 ओर 2022 का बजट है । वहीं अन्य पार्टियों के अन्य नेताओं का भी बजट पर अलग अलग मत दिखा ।
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह बहुत अच्छा बजट है। लोगों के मन मे जो डर था वह डर खत्म हुआ है। वैश्विक महामारी के दौर में यह बजट तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि बजट का जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है इससे लोगों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इश बजट को छलावा करार दिया है। सरायकेला के जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि यह आम बजट लोक लुभावन है। एक तरफ केंद्र सरकार देश को डिजिटल बनाना चाहती है, लेकिन जिस मोबाइल से डिजिटल भारत का सपना देखा जा रहा है, उसे महंगा कर दिया गया है। किसान आज आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन किसानों के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं मिला। इससे सिर्फ कॉरपरेट घरानों को फायदा होगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.