October 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

मुर्दा मैदान की सफाई शुरू, बस्तीवासियों ने ली राहत की सांस

जमशेदपुर : जमशेदपुर,मुर्दा मैदान में लंबे समय से जमा कचरे की प्रारंभिक सफाई होने से आसपास की बस्तियों के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दो वर्षों से सफाई की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की सराहना की है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रयास की प्रशंसा हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मैदान में कचरा जमा होने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या गंभीर हो गई थी। विधायक सरयू राय ने नगर निगम को सफाई के लिए सात दिनों का समय दिया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर बस्तीवासियों के सहयोग से कचरा हटाने की पहल की गई।

रविवार को हुई सफाई के दौरान कई वार्ड पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि मैदान की नियमित सफाई सुनिश्चित होने से इलाके को गंदगी और दुर्गंध से स्थायी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.