October 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2026

1 min read

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुम कुमारी लकड़ा ने किया। गणित विभागाध्यक्ष श्री कृष्णानंद दत्ता एवं इतिहास विभाग की छात्रा मानवी हेम्ब्रम ने भी अपने विचार साझा किए।राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा ने मानसिक स्वास्थ्य को राष्ट्र के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने योग, व्यायाम, सकारात्मक सोच और अनुशासित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला।कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने तथा पुस्तक-पठन, संगीत और योग जैसी गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, **“स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और विकसित बौद्धिक क्षमता ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत की आधारशिला है।”**कार्यक्रम के अंत में डॉ. कंचन सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.