October 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सदर अस्पताल के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डॉ. दीपक कुमार गिरी एवं डॉ. स्मिता हेम्ब्रम ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक विकारों के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर सदर अस्पताल द्वारा प्रकाशित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पत्रक का विमोचन भी किया गया। डॉ. स्मिता हेम्ब्रम द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव फीडबैक एवं मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौरव कुमार, द्वितीय स्थान मेहताब आलम तथा तृतीय स्थान अनीशा तिवारी ने प्राप्त किया, जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन लता एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रोफेसर सुश्री दीपिका महतो ने किया। संस्थान के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फार्मेसी, एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.