सरायकेला में सड़क हादसा, स्कूटी सवार सागर हेंब्रम की मौत; बदहाल सड़क पर उठे सवाल
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-राजनगर बाईपास के पास टर्निंग पर स्कूटी की ट्रेलर से टक्कर में सागर हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली, गड्ढों और टर्निंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सड़क मरम्मत की मांग की है।