जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनएसएस इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, 14 अक्टूबर 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर स्थित स्मार्ट ऑडिटोरियम में एनएसएस इंडक्शन कार्यक्रम एवं स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 2026–2028 बैच की छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, डॉ. छगनलाल अग्रवाल तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनीता कुमार और डॉ. डी. पुष्पलता ने छात्राओं को एनएसएस की गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस की उपलब्धियों पर प्रस्तुति, स्वच्छता पखवाड़ा के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना था।