November 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

पोड़ाडीहा गांव पहुंचा डालसा का मोबाइल वैन, बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

जमशेदपुर: बाल दिवस पर 14 नवंबर को डालसा जमशेदपुर की ओर से पोटका प्रखंड के पोड़ाडीहा राजकीय मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।
इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही डालसा के कार्यों और उद्देश्यों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बचपन सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर डालसा के पैरा लीगल वॉलंटियर्स एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.