November 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

ईएलसी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निकिता सिंह और विक्की महतो बने विजेता

गम्हरिया: कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय ईएलसी (निर्वाचक साक्षरता क्लब) निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह उपस्थित रहे।निबंध प्रतियोगिता में निकिता सिंह ने प्रथम, दीपक महतो ने द्वितीय और बिष्णु प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विक्की महतो प्रथम, जुबिया परवीन द्वितीय और ऋषभ कुमार सिंह तृतीय रहे।उपायुक्त ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता जागरूकता और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.