टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए अब तक 4,514 रजिस्ट्रेशन
1 min read
जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन का 11वां संस्करण 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगा। इस वर्ष अब तक 4,514 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों को करीब 5,400 धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। कुल पंजीकरण में महिलाओं की भागीदारी 29 प्रतिशत है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैराथन की टी-शर्ट और नए डिजाइन का फिनिशर मेडल जारी किया गया। इस बार पहली बार 5 किमी वर्ग के प्रतिभागियों को भी मेडल दिया जाएगा। धावकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विभिन्न रूटों पर पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मैराथन एक्सपो 27 और 28 नवंबर को आयोजित होगा, जहां प्रतिभागियों को निर्देश पुस्तिका दी जाएगी।