सीनी मोड़ बना बिरसा मुंडा चौक, नई प्रतिमा का हुआ अनावरण
1 min read
सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सीनी मोड़ चौक पर नई प्रतिमा स्थापित की गई। पारंपरिक लाया गणेश सरदार ने आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया। अब इस चौक को ‘बिरसा मुंडा चौक, सीनी मोड़’ के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि वाहन की टक्कर से पुरानी प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद वाहन मालिक ने नई प्रतिमा का खर्च उठाया, जबकि चबूतरे और नींव का निर्माण समाज के सामूहिक सहयोग से किया गया। समारोह में विधायक दशरथ गागराई सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।