झारखंड स्थापना दिवस पर जमशेदपुर में ‘Run for Cleanliness’ का आयोजन
1 min read
जमशेदपुर : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर महाराणा प्रताप चौक से स्वर्णरेखा घाट तक ‘Run for Cleanliness’ का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त राजीव रंजन सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, विद्यार्थी एवं शहरवासी शामिल हुए। दौड़ के समापन पर स्वर्णरेखा घाट में सामूहिक साफ-सफाई, हस्ताक्षर अभियान एवं स्वच्छता शपथ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।