सरायकेला में निकली ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’, दिया स्वच्छता का संदेश
सरायकेला : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम से ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इसमें जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। करीब डेढ़ किलोमीटर की दौड़ स्टेडियम से कुंदरसाई पर्यटन स्थल तक आयोजित हुई। इस दौरान लोगों को अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया।