बिरसा मुंडा जयंती पर सरायकेला में निकली पदयात्रा, चंपाई सोरेन हुए शामिल
सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सरायकेला में पदयात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए। उन्होंने बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।