March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

फिर भाजपा और भाजमो के बीच हुआ विवाद और पथराव


जमशेदपुर
जमशेदपुर में भाजपा और भाजमो यानि पूर्व सीएम रघुवर दास और वर्तमान विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। दो िदन पूर्व सरयू राय के नाम वाला शिलापट्ट तोड़े जाने के बाद शुरू हुआ विवाद रघुवर दास के नाम लिखे बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद खत्म हुआ औऱ मामले में थाना में दोनों पक्षों द्वारा शिकायत भी दर्ज करायी गई है। इसके बाद आज एक बार फिर से मामला गर्म हो गया।
जानकारी के मुताबिक भाजमो के लोग आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने ऱघुवर नगर पहुंचे थे। वहां भाजपा समर्थक भी पहुंच गए औऱ दोनों पक्षों में नोंकझोंक शुरू हो गई। मामला झड़प के बाद पथराव में तब्दी हो गया। बस्ती की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। भाजपा नेता रामबाबु तिवारी ने कहा िक कुछ महिलाओं को चोट भी आयी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को सलटाने का प्रयास किया। हालांकि देखने वाली बात यह होगी, आगे यह मामला कौन सा रूख लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.