माओवादी रविंद्र गंजू के दस्ते का सदस्य गिरफ्तार
1 min read
लोहरदगा
12 फरवरी को पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा जिला के किसको थाना कांड संख्या – 38/2019 दिनांक 24/11/2020 धारा -147/148/ 149 / 385/327/ 435 ) भा.द.वि 3/4 विस्फोटक अधिनियम एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट, 10/13 UAPA एक्ट का नामजद अभियुक्त प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य बुद्धेश्वर उरांव उम्र करीब 34 वर्ष पिता बंदे उरांव साकिन -सुरसा थाना पूसो जिला – गुमला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि और कथित नक्सली पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हासंदा थाना प्रभारी किसको अभिनव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विपिन बिहारी कुंवर एवं सशस्त्र बल द्वारा धर दबोचा गया।
कथित नक्सली के खिलाफ भंडरा थाना , सिसई थाना, रनिया थाना मैं भी अन्य कांडों में शिकायत दर्ज है।