झारखंड प्रदेश यूथ इंटक में संगठनात्मक विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की कमान
1 min read
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का जिलाध्यक्ष तथा ऋतेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोहन सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और श्रमिक हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे जिले में संगठन का विस्तार करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और जनसेवा के कार्यों को गति देने की अपेक्षा की गई है।वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उनसे संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की सकारात्मक छवि को मजबूत करने की उम्मीद जताई गई है।प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देंगे और राज्यभर में यूथ इंटक को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन तथा झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
