आदित्यपुर के एस-टाइप क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता के निर्देश
1 min read
सरायकेला: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को आदित्यपुर के एस-टाइप क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार और विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित औद्योगिक रंगों के इस्तेमाल पर सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही, इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल का बार-बार उपयोग नहीं करने और उसका सुरक्षित निपटान करने के प्रति जागरूक किया गया।
विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए जिले में नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।