June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

बहुचर्चित रूपा तिर्की हत्या मामले की हुई सुनवाई, परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश

राँची: साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत मामले में हाई कोर्ट में दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में रूपा तिर्की के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार को 4 हफ्तों में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब पेश करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। बता दे कि साहिबगंज के महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की 3 मई को फंदे से झूला शव प्रभारी के कमरे में मिला था। इस मामले पर खूब राजनीती भी हो रही है। मामले में सूबे की हेमंत सोरेन सरकार ने जांच आयोग के गठन को मंजूरी भी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.