रांची सदर हॉस्पिटल से हटाए गए 155 सुरक्षाकर्मियों ने विधायक इरफान अंसारी से पुनः सेवा बहाल की लगाई गुहार
राँची: रांची सदर हॉस्पिटल से हटाया गए 155 सुरक्षाकर्मी जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के रांची स्थित आवास पर पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर उनसे मदद की गुहार लगाई। दरअसल कई सालों से रांची जिले के विभिन्न पीएसी सीएसी व सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन रांची जिला सदर अस्पताल के द्वारा इन्हें हटा दिया गया है अब यह सुरक्षाकर्मी अपनी बहाली की मांग कर रहे हैं। वही सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि हम लोग कई सालों से काम कर रहे हैं और अचानक हमलोगों को हटा दिया गया है इसीलिए हम लोग आज यहां मदद की गुहार लगाने आए हैं। वहीं इस मामले पर जामताड़ा विधायक कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि रांची सदर अस्पताल से हटाए गए सुरक्षाकर्मी की मांगे बिल्कुल जायज है यह लोग झारखंड के रहने वाले हैं गरीब हैं इस मामले को लेकर कई बार सचिव और सदन में भी हमने मांग रखी थी हमने स्वास्थ्य मंत्री से भी इनके बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने ने कहा कि इन 155 सुरक्षाकर्मियों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।